What is Primary Progressive Aphasia?
प्राथमिक गतिशील भाषाघात क्या है?
यह भाषा का एक लगातार बढ़ने वाला विकार है। इसकी शुरुआत सूक्ष्म ज्ञान संबंधी (सोचने और याद करने जैसे) परिवर्तनों के साथ होती है जिन्हें प्रारम्भ में पहचानना मुश्किल होता है। रोगियों को सामान्य ज्ञानात्मक क्रियाओं (ध्यान, तर्क, याददाश्त, सोच और समस्या समाधान) में कठिनाई नहीं होती। वे बिना किसी सहायता के दैनिक जीवन की गतिविधियाँ कर लेते हैं। इस विकार का पहला लक्षण है कि रोगियों को आम शब्दों के चयन और बोलने तथा लोगों के नाम याद करने में तो कठिनाई होती है किन्तु इन रोगियों की भाषा समझने की शक्ति सामान्य होती है। बीमारी में प्रगति के साथ-साथ, रोगियों की ज्ञान संबंधी शक्तियों में गिरावट आने लगती है। उनको भाषा के प्रयोग में मुश्किलें होने लगती हैं और अंत में उनके बोलने की शक्ति बिल्कुल खत्म हो जाती है। इस विकार के लक्षण ज्यादातर 55-60 की आयु में दिखाई देते हैं।
ऐसे रोगियों में निम्नलिखित एक या एक से अधिक लक्षण भी पाए जा सकते हैं:
- धीरे-धीरे बोलना और अंत में मौखिक भाषा में कमी होते जाना।
- लोगों के नामों एवं शब्दों को याद करने में मुश्किलें।
- लोगों की बात समझने और बोलने में मुश्किलें।
- लिखने और लिखी हुई सामान्य बातों को समझने में कठिनाई।
इस बढ़नेवाले विकार के कई कारण हो सकते हैं। वास्तव में इसका संबंध अलजाइमर (Alzheimer) तथा पिक नाम के रोगों (Pick’s disease or Frontal-temporal brain degeneration) से है।

